स्टेयरिंग फेल होने से पेड़ में जा घुसी यात्री बस

10 यात्रियों को आई मामूली चोटें

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। स्टेयरिंग फेल होने से यात्री बस बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे उसमें सवार करीब 8-10 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, कापू से रायगढ़ जाने वाली अन्नपूर्णा गिरी यात्री बस हर दिन की तरह आज सुबह करीब 11 बजे निकली थी। बस में करीब 30-35 यात्री सवार थे। बस कापू से पत्थलगांव होते हुए रायगढ़ जा रही थी। तभी रास्ते में तेजपुर के समीप नोनाईजोर गांव के पास यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बस के टकराने के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ इक_ा हो गई। मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। जहां तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बाहर निकला। घटना से 8-10 लोगों को मामूली चोटें आई है। उन्हें प्रारंभिक उपचार के लिए धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि, किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं पहुंची है। शुरुआती इलाज के बाद सभी को वापस भेज दिया गया। पूछताछ में जानकारी मिली कि अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया था।

Share This Article