दो बाइक में टक्कर, एक युवक की मौत

शादी में शामिल होने मामा घर जा रहा था मृतक

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़. शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे युवक की बाइक को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने जोरदार ठोकर मार दिया, जिसे गंभीर चोट लगने से उपचार के दौरान मौत हो गई, घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवगांव निवासी मनोज कुमार सिदार पिता डिगेश्वर सिदार (45 वर्ष) के मामा के घर ग्राम सांडा में शादी कार्यक्रम होने के कारण बुधवार को दोपहर में अपनी बाइक से जा रहा था, इस दौरान गांव के नजदीक सांडा के काजूबाड़ी के पास पहुंचा ही था कि सामने से एक युवक तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आया और इसकी बाइक को सामने से जोरदार ठोकर मार दिया, इससे मनोज बाइक समेत सडक़ में गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर पड़ा था, इस दौरान आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दिया, इससे कुछ देर बाद परिजन मौके पर पहुंच कर उसे उपचार के लिए बरमकेला अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने रायगढ़ रेफर कर दिया, जिसे अपेक्स अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था, जहां गुुरुवार को सुबह उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है, साथ ही मर्ग डायरी संबंधित थाना भेजने की तैयारी चल रही है।

Share This Article