एएसआई की दबंगई : वाहन चेकिंग के दौरान कार सवार व्यक्ति को पीटा

वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह ने एएसआई को किया लाइन अटैच

Gupta Lochan
2 Min Read

जशपुरनगर। जिले में एक एएसआई की दबंगई खुलकर सामने आई है। वाहन चेकिंग के दौरान एएसआई ने कार सवार झारखंड की राजधानी रांची के व्यक्ति को पीट दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा और यह वायरल वीडियो जब स्स्क्क शशि मोहन सिंह के पास पहुंचा तब उन्होंने थोड़ी सी भी देर नहीं की और तत्काल एएसआई को लाइन अटैच कर दिया है। एएसआई को लाइन अटैच करने के बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एसडीओपी जशपुर को जिम्मेदारी सौंपी है। बुधवार की शाम लगभग 06:30 बजे जशपुर जिले के थाना लोदाम में पदस्थ एएसआई मनोज भगत नेशनल हाईवे क्रमांक 43 में वाहन चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान उनके द्वारा कार सवार रांची के एक व्यक्ति से मारपीट किया गया। जिसकी सूचना एसएसपी शशि मोहन सिंह को मिली और मारपीट से संबंधित वीडियो भी प्राप्त हुई। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि एएसआई मनोज भगत का यह कृत्य अशोभनीय है एवं पुलिस के कर्तव्य के विपरित है। एएसआई मनोज भगत के द्वारा मारपीट किये जाने की जॉंच एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा को सौंपा गया है, जॉंच पश्चात् जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी। एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दिया गई है कि वाहन चेकिंग के दौरान अपना व्यवहार सामान्य रखें, किसी से अभद्र व्यवहार करते पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी। चेकिंग के दौरान अगर कोई व्यक्ति अभद्र व्यवहार करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करें, लेकिन अपने व्यवहार को मर्यादित रखें।

Share This Article