जातिगत जनगणना की घोषणा का अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने किया स्वागत

केंद्र सरकार बजट पास कर जल्द करायें जनगणना

Gupta Lochan
4 Min Read

रायगढ़। यादव महासभा ने 6 वर्ष पूर्व से ही जाति जनगणना पर चलाया था अभियान भारत देश का सबसे बड़ा यादव संगठन अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने केंद्र सरकार द्वारा देश में जातिगत जनगणना कराया जाने की घोषणा का स्वागत किया है। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में जातिगत जनगणना की घोषणा को भारत देश के लिए अहम फैसला बताया है यादव महासभा ने कहा है कि अब जाति जनगणना के माध्यम से भारत के उन सभी जातियों के गणना आंकड़े सामने आ जाएंगे जो इस देश में निवास करती है इस जनगणना से दो बातें सामने आएगी पहले यह की कौन सी जाति कितनी संख्या में निवास करती है और दूसरा जनसंख्या के आधार पर विकास का खाखा उनके लिए तैयार किया जायेगा अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने कहा है कि जाति का जनगणना के बाद आरक्षण की स्थिति रोजगार की व्यवस्था एवं सामाजिक आर्थिक प्रशासनिक व राजनीतिक तौर पर विकास की दिशा में पिछड़े हुए उन जातियों को मौका मिलेगा जो संख्या अनुपात में अपना अधिकार प्राप्त नहीं कर पाते थे अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में जाति का जनगणना की घोषणा पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि इस मांग को लेकर वे 6 वर्ष पूर्व से ही पूरे भारत देश में अभियान चला रहे थे अपने सामाजिक एजेंडा में शामिल इस मांग से संबंधित केंद्र सरकार को कई बार ज्ञापन भी दिया जा चुका है और यह संघर्ष आज साकार होने की दिशा में अग्रसर है इससे भारत में निवास रत सभी जातियों का जनसंख्या अनुपात में मूल्यांकन हो सकेगा जहां तक पिछड़े वर्ग की जाति का सवाल है तो हमें प्रसन्नता इस बात की है की यादव जाति पिछड़े वर्ग की जातियों में अब किस नंबर पर है इसका स्पष्ट तौर पर पता चल जाएगा अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने जाति जनगणना की घोषणा के पश्चात केंद्र सरकार से मांग की है कि इस ऐलान को अमली जामा पहनाने के लिए इस दिशा में बजट की व्यवस्था के साथ शीघ्र ही गणना प्रारंभ कराए जाने आवश्यक पहल किया जाए अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा प्रदेश छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के  प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव राष्ट्रीय सचिव एवं प्रमुख महासचिव इंजीनियर एसडी यादव राष्ट्रीय सचिव डी आर यादव राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजू यादव ब्रिगेडियर प्रदीप यदु राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष व संयोजक अहीर रेजिमेंट युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मी यादव सहित अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के नरेंद्र  यादव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रामाश्रय यादव प्रदेश उपाध्यक्ष,कमल यादव शिव यादव गणेश यादव, गिरधारी यादव जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा,  विनोद यादव जिला अध्यक्ष महासमुंद, जय किशन यादव, बृजेश यादव, संतोष यादव, कमलेश यादव, पप्पू यादव, अंशुल यादव, संजय यादव, राहुल यादव, पवन यादव, ममता यादव, मिथिलेश यादव,अशोक यादव, जितेन्द्र यादव आदि सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश यादव महासभा के समस्त पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share This Article