भगवान परशुराम की निकली ऐतिहासिक शोभा यात्रा

जय-जय परशुराम से गुंजित हुआ शहर

Gupta Lochan
5 Min Read

रायगढ़। ब्राम्हणों के आराध्य देव भगवान परशुराम जी की जयंती को अक्षय तृतीया महापर्व के दिन ब्राह्मण समाज के लोग श्रद्धा व उत्साह के साथ पूरे देश व विदेश में भी यादगार ढंग से मनाते हैं। आज अक्षय तृतीया महापर्व के दिन शहर के ब्राम्हण सेवा समिति व सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम जी की जयंती को ऐतिहासिक एवं यादगार ढंग से मनाया।

सुबह मंदिर में हुई पूजा
शहर के घड़ी चौक स्थित भगवान परशुराम मंदिर ब्राह्मण समाज के लोगों ने अक्षय तृतीया महापर्व की खुशी में सुबह 9 बजे पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा और उपस्थित सभी लोगों ने भगवान परशुराम जी का श्रृंगार कर पूजा – अर्चना किए। इसके पश्चात हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें सभी श्रद्धालुगण बड़ी श्रद्धा से शामिल हुए।
मारवाड़ी महिला ब्राह्मण ने किया स्वागत
रात आठ बजे भगवान परशुराम मंदिर के पास शहर की मारवाड़ी ब्राम्हण महिला समिति की सभी सदस्यों ने भगवान परशुराम शोभा यात्रा में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा व शीतल शरबत से आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात भगवान परशुराम जी की महाआरती में सभी शामिल हुए।
रात में हुआ प्रसाद वितरण
शोभा यात्रा के पश्चात ब्राह्मण सेवा समिति के सभी सदस्यों ने रात 8.30 बजे से प्रसाद भोग का आयोजन किया। जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज और शहर के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं भगवान परशुराम जयंती के ऐतिहासिक शोभा यात्रा व जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्राह्मण सेवा समिति, सर्व ब्राह्मण समाज व मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
इनकी रही उपस्थिति
ध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा, सचिव टिंकू आदित्य शर्मा, अरविंद शर्मा कोषाध्यक्ष, आईपी शर्मा वकील, सुनील शर्मा, संतोष शर्मा लॉयन, अजय शर्मा, विनोद शर्मा, रामचन्द्र शर्मा संदीप शर्मा दीपक शर्मा वकील,अमित शर्मा नवीन शर्मा, हेमंत शर्मा, विमत शर्मा मुरारी होटल, शिव शर्मा, विजय तिवारी, सुदीप पांडेय, अनूप शर्मा, कमल शर्मा, राजेश शर्मा, पवन शर्मा, अश्विनी शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान राजेश भारद्वाज, बलबीर शर्मा, मनोज शर्मा टिल्लू शर्मा नगर निगम, हरेराम तिवारी, सत्यनारायण शर्मा, नितिन शर्मा, संतोष शर्मा, दीपक पांडेय, सुभाष पांडेय, विनय पांडेय, नवरतन शर्मा हनुमान शर्मा किरोड़ीमल नगर, राहुल शर्मा किरोड़ीमल नगर अनिल शुक्ला, हरिशंकर गौरहा, प्रशांत तिवारी शहर के गणमान्य नागरिक में महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरुपाल भल्ला सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही। इसी तरह मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती रमा शर्मा, सचिव मीरा शर्मा, कोषाध्यक्ष पिंकी शर्मा, रजनी शर्मा, बीना शर्मा, मीना शर्मा, भारती पांडेय ग्रुप श्रीमती विस्मिता मिश्रा, अनुभा दुबे, श्रीमती संतोष शर्मा लॉयन, आयुष मेडिकल श्रीमती संतोष शर्मा, निधि शर्मा, शीतल शर्मा, संगीता शर्मा, आशा शर्मा, श्वेता शर्मा, शिप्रा शर्मा, मोना शर्मा, मीना भारद्वाज, सपना सत्यप्रकाश शर्मा, पुष्पा शर्मा, ममता शर्मा, निशा मुकेश शर्मा, किरण शर्मा पुसौर, निधि, मीनल, तोषी, रोमा, सुनीता दुर्गेश पूजा शर्मा, मंजू जोशी, मीना हटरी, रजनी सुमन शर्मा सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही। वहीं पूरी शोभा यात्रा के दौरान शहर के पुलिस विभाग और ट्रैफिक विभाग के सदस्यों का सराहनीय सकारात्मक योगदान रहा।
शाम को निकली शोभा यात्रा
भगवान परशुराम मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना व हवन यज्ञ के धार्मिक कार्यक्रम के बाद शहर के ब्राम्हण सेवा समिति व सर्व ब्राम्हण समाज के श्रद्धालुओं ने भव्य बाजे-गाजे आतिशबाजी व मधुर गीत के साथ रथ में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित कर जीवंत मनभावन झांकी डीजे धुमाल, कर्मा पार्टी के साथ ऐतिहासिक शोभा यात्रा शाम पाँच बजे निकाली गई जो पूरे शहर का परिभ्रमण करते हुए पुन: मंदिर पहुँची। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जगह-जगह शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने व विमल शर्मा मुरारी होटल, नितिन शर्मा ग्रुप के सदस्यों ने शीतल शरबत से आत्मीय स्वागत किया व पूरा शहर भगवान परशुराम जी के जयकारे से गुंजायमान हो गया। वहीं रास्ते भर ब्राम्हण समाज के सैकड़ों लोग व ब्राह्मण समाज की युवतियों व युवा भी मधुर भजन गीतों के साथ भाव विभोर मस्त झूमे।

Share This Article