आज निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान परशुराम जी की जयंती को अक्षय तृतीया तिथि को ब्राम्हण समाज के लोग पूरे भारत व अन्य देशों में भी बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाते हैं। आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शहर के ब्राह्मण सेवा समिति सर्व ब्राह्मण समाज व मारवाड़ी महिला ब्राह्मण समाज के सदस्यगण भी उत्साह व श्रद्धा से मनाते हैं। वहीं इस बार भी ऐतिहासिक शोभा यात्रा व जयंती को धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे हैं।
शाम को निकलेगी शोभा यात्रा
ब्राम्हण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि आज 30 अप्रैल को सर्व ब्राह्मण समाज सदस्यों की उपस्थिति में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसे भव्यता देने में सभी सदस्यगण जुटे हैं। वहीं पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा, सचिव टिंकू आदित्य शर्मा व अरविंद शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम मंदिर को खूबसूरत ढंग से सजाया गया है व सुबह 9:00 बजे मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विधि विधान से पूजन हवन का कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात शाम 5 बजे पुन: महाआरती होगी फिर शहर में भव्य शोभायात्रा बाजे गाजे आतिशबाजी व जयकारे के साथ निकाली जाएगी जो पूरे शहर का परिभ्रमण करते हुए पुन: रात्रि 8:00 बजे मंदिर परिसर पहुँचेगी इसके पश्चात भंडारा का आयोजन होगा। जिसमें प्रसाद पाकर सभी पुण्य के भागी बनेंगे। वहीं अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा, सचिव टिंकू आदित्य शर्मा, अरविंद शर्मा ने सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अनुरोध किए हैं।
मारवाड़ी महिला ब्राह्मण करेगी शोभा यात्रा का स्वागत – मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती रमा – दीपक शर्मा ने बताया कि आज 30 अप्रैल को भगवान परशुराम जी की ऐतिहासिक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की सभी सदस्याएं शोभा यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का रात आठ बजे भगवान परशुराम मंदिर के पास स्वागत करेंगी वहीं समिति के विविध कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्याएं अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।

Share This Article