रायगढ़। विश्व प्रसिद्ध ओजस्वी भारतीय स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय लोचन नगर रायगढ़ में शारीरिक प्रकटोत्सव आयोजित हुआ। जिसमें समता योग, व्यायाम लेझिम डंबल आदि के उत्कृष्ट प्रदर्शन किए गए।
यह कार्यक्रम विद्यालय के सभा कक्ष में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि दुर्वादल पटनायक (उपाध्यक्ष सशिमं रायगढ़ एवं सशिमं लोचन नगर प्रभारी )के साथ प्राचार्य श्याम लाल पटेल एवं वरिष्ठ आचार्य अंजनी श्रीवास्तव मंचासीन हुए। कार्यक्रम का संचालन कवि प्रिया ठाकुर ने किया, छायांकन विकास सोनी और प्रियंका रेड्डी ने किया सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा सरस्वती माता, ओंकार ओम,भारत माता और आज के अध्येता नेताजी सुभाष चंद्र बोस के छाया चित्रों के समक्ष पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित किया गया साथ ही साथ दीप मंत्र का उच्चारण हुआ।
इसके बाद नवम् की बहिनें अंजली किसान और चेतन गुप्ता के द्वारा सरस्वती वंदना की गई, इसके बाद समस्त अतिथियों और आगंतुक अभिभावक बंधु बहिनों के स्वागत हेतु रोली और हल्दी से तिलक वंदन किया और पुष्प वर्षा किया।तत्पश्चात प्राचार्य श्याम लाल पटेल जी अतिथि परिचय कराया। इसके बाद शारीरिक प्रगटोत्सव का कार्यक्रम शुरू हुआ। सर्वप्रथम शिशु विभाग द्वारा सरल सरल योग व्यायाम संगीत के साथ प्रस्तुत किए गए। जिसका मार्गदर्शन शिशु विभाग के आचार्याओं के ने किया,फिर प्राथमिक विभाग द्वारा व्यायाम फूल चक्र एवं पिरामिड की सुंदर प्रस्तुति की गई दी गई,जिसका मार्गदर्शन प्राथमिक विभाग की आचार्याओं द्वारा किया गया। इन सभी कार्यक्रमों से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विभाग द्वारा डबल लेझिम और योगासन की मनमोहक चिताकर्षक प्रस्तुति दी गई। ये सभी संगीतमयथी।इसमें भैयाओं द्वारा डंबल पिरामिड और बहिनों द्वारा लेझिम प्रस्तुत किया गया जिसका मार्गदर्शन कर ज्योति स्वर्णकार पुष्पा निषाद एवं अन्य आचार्याओं ने किया एवं डंबल का मार्गदर्शन विद्यालय की आचार्य परिवार द्वारा किया गया योगासन एवं व्यायाम का मार्गदर्शन श्रीपति यादव ने किया इसी तरह हाई स्कूल के छात्रों द्वारा भी डंबल और लेझिम की प्रस्तुत की गई।
सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हुआ शारीरिक प्रगटोत्सव आयोजित
सशिमं लोचननगर में हुआ योग व व्यायाम का कार्यक्रम
