रायगढ़। उ.प्र.की रोहनिया वि.स. क्र. 387 में मिली चुनाव प्रवास विस्तारक की जिम्मेदारी, इससे पहले बिहार जैसे राज्यों मे मिली जवाबदारी को निभा चुकी है भाजपा नेत्री भाजपा लगातार अपने कार्यवान सक्रिय सदस्यो के द्वारा अन्य प्रदेशो मे प्रभार सौप कर कुशल नेतृत्व की जिम्मेदारी व प्रतिभा दिखाती है जिसकी सभी लोग सराहनीय करती है आज उसी तारतम्य मे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा संगठनात्मक विस्तार एवं चुनावी गतिविधियों को मजबुती प्रदान करने के उदेश्य से उत्तर प्रदेश मे महिला कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गई है इसी क्रम मे छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर के सभी जिलो की 81 महिला कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व मे 20 नवंबर को लखनऊ उत्तर प्रदेश मे आयोजित प्रदेश स्तरीय अलग अलग विधानसभाओ मे चुनाव प्रवास विस्तारक के रुप मे जिम्मेदारी सौपी गई है इसी कडी मे कसडोल विधानसभा क्षेत्र की सरिता जायसवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा महिला मोर्चा को उत्तर प्रदेश के कांशी क्षेत्र के रोहनिया वि.स. क्र. 387 मे चुनाव प्रवास विस्तारक का दायित्व सौपा गया है ये आज 21 से 27 नवंबर तक रोहनिया वि.स. क्षेत्र मे संगठनात्मक गतिविधियों एवं चूनावी कार्यो मे अपनी भूमिका निभायेगी सरिता जायसवाल को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से कसडोल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्त्ताओ मे भारी उत्साह है क्षेत्रवासी व कार्यकर्त्ताओ ने विश्र्वास जताया है कि सरिता जायसवाल अपनी मेहनत अनुभव व संगठन के प्रति समर्पण से कसडोल विधानसभा का नाम रौशन करेगी विदित हो कि भाजपा महिला मोर्चा की टीम पहले भी अन्य प्रदेशो मे बखूबी जिम्मेदारी निभा कर संगठन को मजबूती प्रदान की है और इस बार भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने की राह मे सतत प्रयासरथ दिखाई दे रही है।


