क्लब क्लस्टर शानिवारिय बैठक का आयोजन

Gupta Lochan
2 Min Read

पुसौर। संयुक्त संकुल जतरी, पुसल्दा व तेतला के प्राथमिक शालाओ के कक्षा चौथी हिंदी पढ़ाने वाले शिक्षकों की शानिवारिय बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री भुवनेश्वर पटेल जी के निर्देशानुसार संकुल केन्द्र पुसल्दा में आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा की रूपरेखा 2005 के उद्देश्य एवम बिशेषता को कक्षागत प्रक्रियाओ में किस प्रकार से प्राप्त करे एवम मूलभूत साक्षरता एवम संख्या ज्ञान के लक्ष्यों को प्राप्त करें एवम ‘बगीचे का घोंघा’ कहानी के माध्यम से मास्टर ट्रेनर्स श्रीमती आरती साहू ने शिक्षकों को कहानी के माध्यम से बच्चों को सहभागिता पर बिशेष चर्चा की। इसी बीच विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री भुवनेश्वर पटेल जी का प्रशिक्षण कार्यशाला में आगमन हुआ उन्होंने शिक्षा गुणवत्ता पर फोकस करते हुए सभी शिक्षकों को शाला समय पर नियमित उपस्थित होकर पाठ्यक्रम विभाजन के आधार पर सभी शिक्षक पाठ्यक्रम पूर्ण करंगे एवम प्रधान पाठक नियमित जांच कर कक्षा अनुरूप सभी बच्चों में सीखने के प्रतिफल विकसित करने एवम पिछड़े हुए बच्चों हेतु उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था करने पर जोर दिया। शिक्षक प्रतिदिन दैनंदिनी लेखन कर उसी अनुरूप कक्षाओं में अध्य्यापन कराएंगे। साथ ही निजी स्कूलों के बच्चों को शासकीय विद्यालयों में जिन स्कूल अधिक प्रवेश कराएंगे उन संस्थाओं को विकास खण्ड स्तर पर पुरस्कृत करने की भी बात रखी गयी। शासकीय हाइ स्कूल पुसल्दा नवीन शाला भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता में ध्यान देने हेतु प्राचार्य को निर्देशित कर नियमित अवलोकन हेतु कहा गया। इस कार्यशाला में तीनों संकुल से 17 शिक्षक उपस्थित थे एवम संकुल समन्वयक जतरी जयनन्द सिदार,पुसल्दा चिंतामणि गुप्ता,तेतला-दिनेश कुमार प्रधान एवम संकुल प्राचार्य जयप्रसाद पटेल उपस्थित रहे।

Share This Article