मोबाइल दुकान की आड़ में ई-रेल टिकट का खेल

दुकान संचालक 15 अवैध रेल टिकट के साथ पकड़ाया

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़. रेलवे सुरक्षा बल ने अवैध रेल ई-टिकट बनाने वाले दुकान संचालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध 15 नग ई-टिकट जब्त करते हुए कार्रवाई किया है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के रायगढ़ पोस्ट प्रभारी कुलदीप कुमार को मुखबीर से सूचना मिली थी कि जूटमिल थाना क्षेत्र के कबीर चौक, ओडिशा रोड स्थित महेंद्र मोबाइल फोटो कॉपी दुकान संचालक अवैध रेल ई-टिकट बना रहा है, इससे उनके द्वारा टीम गठित किया गया, जिससे सहायक उपनिरीक्षक एसके यादव, बल सदस्य एमके मीना और मनोज कुमार ने 25 जुलाई को दोपहर करीब 1.35 बजे उक्त दुकान में दबिश दी। दुकान संचालक प्रेमसागर साहू पिता दामोदर प्रसाद साहू (35 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 34 कबीर चौक, नवापारा, रायगढ़ से पूछताछ कर उसके पास मौजूद इलेक्ट्रॉनिक सामानों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि प्रेमसागर साहू नामक पर्सनल यूजर पहचान पत्र से कुल 15 पुराने रेलवे ई-टिकट बना चुका था, जिनकी कुल कीमत लगभग 3514.95 रुपये थी। प्रेमसागर साहू के पास रेलवे ई-टिकट बनाने का कोई वैध अनुमति पत्र नहीं था। उसने स्वीकार किया कि वह करीब तीन वर्षों से यह अवैध व्यवसाय कर रहा था और ग्राहकों से प्रत्येक टिकट पर 20 रुपये अतिरिक्त कमीशन लेता था। अवैध ई-टिकट व्यवसाय में उसकी संलिप्तता पाए जाने पर गवाहों के सामने उसका अपराध स्वीकारोक्ति बयान दर्ज किया गया। साथ ही 15 रेल ई-टिकट और संबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बीएनएसएस की धारा 105 के तहत जब्त कर आरोपी प्रेमसागर साहू को रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत गिरफ्तार कर बिलासपुर कोर्ट में पेश किया गया है।

Share This Article