रत्थुलाल गुप्ता के जन्मदिवस पर उमड़ा जनसैलाब

जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं सहज, सरल और जनप्रिय व्यक्तित्व के धनी रत्थू गुप्ता का जन्मदिवस रायगढ़ जिले में उत्साह, श्रद्धा और जनभागीदारी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति रही।
जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया तथा राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही ,गुरुपाल भल्ला,विवेक रंजन सिन्हा ,श्रीकांत सोमवार,सुभाष पांडे ,सतीश बेहरा ,ज्ञानु गौतम,मुरली पटेल, रमेश बेहरा ,महेश साहू ,डिग्रीलाल साहू विशेष रूप से उपस्थित हुए। दोनों सांसदों सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने रत्थुलाल गुप्ता को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक सरोकार, संगठन के प्रति समर्पण एवं किसान हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने जन्मदिवस को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए रत्थुलाल गुप्ता ने दिन की शुरुआत ग्राम डुमरमुड़ा स्थित कुलदेवी श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना से की। इसके पश्चात उन्होंने सामाजिक जनों से भेंट-मुलाकात की तथा ग्राम नेतानगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए उन्होंने ष्एक पेड़ माँ के नामष् अभियान के अंतर्गत माध्यमिक शाला नेतानगर परिसर में वृक्षारोपण किया। साथ ही प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों को कॉपी एवं पेन वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शाम को आयोजित जन्मदिवस समारोह में समर्थकों और कार्यकर्ताओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक केक काटकर जन्मदिवस मनाया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, किसान मोर्चा पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं जिलेभर से आए नागरिकों ने रत्थुलाल गुप्ता को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि जनसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे मूल्यों के साथ मनाया गया।

Share This Article