जय भाजपा, तय भाजपा का संकल्प दोहराया

मंत्री चौधरी ने सहयोग केंद्र में 300 से अधिक कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं, ‘तत्काल समाधान’ का दिया भरोसा

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जय भाजपा, तय भाजपा के अटूट संकल्प के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र बुधवार को कार्यकर्ताओं की उम्मीदों का केंद्र बना रहा। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी एवं प्रदेश महामंत्री अशोक बजाज जी के साथ मिलकर 300 से अधिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों की समस्याएं सुनीं। मंत्री श्री चौधरी ने मीडिया से चर्चा के दौरान संपर्क-संवाद-समाधान’ की थीम पर संचालित इस केंद्र का उद्देश्य जमीनी कार्यकर्ता से संवाद स्थापित कर उनके समस्याओं का समाधान करना है। आज के कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें व्यक्तिगत, सामाजिक, प्रशासनिक और क्षेत्रीय समस्याएं शामिल थीं।
उन्होंने कहा, सभी ने खुलकर अपनी बातें रखीं। हमने प्रत्येक आवेदक से संपर्क कर संवाद किया और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से तत्काल बात कर प्रयास शुरू कर दिए हैं। मंत्री ने दोहराया कि भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि है और उनकी एक-एक समस्या का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है। सहयोग केंद्र अब प्रदेश कार्यालय में संवाद और समाधान का स्थायी मंच बन चुका है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन’ के विजन को धरातल पर उतारते हुए यह केंद्र संगठन और सत्ता के बीच सेतु का काम कर रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडल, जिला और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों ने भी अपनी बात रखी।

Share This Article