ट्रैक्टर में डीजल डलवाने की बात पर हिंसक झड़प

टांगी से चेहरे पर किया वार, 3 लोगों ने युवक को पीटा

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जिले में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट से युवक के दो दांत टूट गए। साथ ही उस पर टांगी से वार किया गया। जिससे नाक के पास चोट लगने से वह घायल हो गया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। घटना कापू थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, मांझापारा गांव के रहने वाले 17 वर्षीय सुनील कुमार जांगड़े अपने चाचा चितरू जांगड़े के घर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। गुरुवार रात करीब 11 बजे सुनील अपने साथी दीपक जांगड़े के साथ शादी समारोह से पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के संतोष यादव और संजू यादव मिल गए। आरोप है कि संतोष यादव ने सुनील से ट्रैक्टर में 500 रुपए का डीजल डलवाने की बात कही। इस पर सुनील ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं। इसी बात को लेकर संजू यादव उससे बहस करने लगा।
जिससे विवाद बढऩे लगा तो संजू यादव का साथी राजेश मिर्रे वहां आया और गाली-गलौज करते हुए अपने हाथ में रखे टांगी से सुनील पर वार कर दिया। हमले में सुनील के नाक के पास चोट लगी और खून बहने लगा। इसी दौरान राजेश मिर्रे, संतोष यादव और संजू ने मिलकर सुनील की लात-घूंसों से जमकर पिटाई शुरू कर दी।
घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इक_ा हो गए। सुनील के साथी दीपक और गांव के कुछ अन्य युवकों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद घायल सुनील ने घटना की जानकारी थाने में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article