इनर व्हील क्लब की नई अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। इनर व्हील क्लब के सत्र 2026-27 के नवीन कार्यकाल के लिए श्रीमती अनीता अग्रवाल ने अध्यक्ष पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण किया।
गरिमामय हैंडओवर समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद का दायित्व हस्तांतरित करते हुए उन्हें क्लब की जिम्मेदारियाँ सौंपीं। क्लब की समस्त सदस्याओं ने निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल के सफल एवं प्रेरणादायक कार्यकाल के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए नई अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल, सचिव श्रीमती बिंदिया मोदी एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती वीना अग्रवाल को सफल, गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Share This Article