शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्मं

इंस्टाग्राम से हुई जान-पहचान, शादी की बातचीत के बीच बनाए संबंध, फिर किया इनकार, आरोपी गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जिला में शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाएं। दोनों की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीडि़ता ने मामले की शिकायत महिला थाना में की। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, 23 जून को 25 वर्षीय पीडि़ता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि अक्टूबर 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान 26 वर्षीय राजेश मिरधा, निवासी भगोरा (सराईपाली) से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। धीरे-धीरे दोनों परिवारों में शादी को लेकर भी बात शुरू हो गई और राजेश के घर वाले शादी का प्रस्ताव लेकर पीडि़ता के घर भी पहुंचे थे। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में बताया कि 11 जनवरी 2026 को राजेश उसे अपने घर ग्राम सराईपाली ले गया। वहां शादी का झांसा देकर अपने कमरे में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।
बाद में शादी से इनकार कर दिया
युवती 16 जनवरी तक राजेश के घर पर रही। इसके बाद जब वह अपने घर आई, तो राजेश ने उसके घर आकर साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया। युवती ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पीडि़ता ने महिला थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी राजेश मिरधा के घर पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Share This Article