श्री दुर्गा मां अमृतवाणी सेवा समिति एवं प्रणामी मंदिर ने शीतल शरबत का किया वितरण

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है इसी भावना को आत्मसात करते हुए श्री दुर्गा मां अमृतवाणी सेवा समिति एवं प्रणामी मंदिर के संचालक द्वारा संयुक्त में 21 जून को सदस्यों ने अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में प्रचंड गर्मी में प्रणामी मंदिर के सामने आने जाने वाले  राहगीरों को गर्मी से राहत देने के लिए शीतल जल ,शरबत और आइसक्रीम का वितरण सेवा का कार्य कर उत्कृष्ट मानवता का परिचय दिया। यह सेवा कार्य दोपहर एक बजे से शाम को पाँच बजे तक चलता रहा। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी सदस्यों ने इस सेवा कार्य को किए ,इसके अंतर्गत राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत देने के पवित्र

उद्देश्य शीतल पानी, शरबत,और आइसक्रीम का वितरण किए

शरबत का वितरण का कार्य कर  हमें बेहद  आत्मिक खुशी हुई सेवा कार्य के पश्चात सभी ने सारा कचरा झाड़ू लगाकर साफ किया और डस्टबिन में डाले।वहीं श्री दुर्गा मां अमृतवाणी सेवा समिति के इस अभिनय को पहल को मोहल्लेवासियों ने बेहद सराहना की सेवा कार्य को सफल बनाने में अध्यक्ष लक्ष्मी ,अग्रवाल  विकास अग्रवाल,मंजूअग्रवाल, अनीता अग्रवाल, संतोष गोयल, सपना मित्तल, पुष्पा खेतान व सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article