क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार यादव ने बैंक ऑफ बड़ौदा जशपुर शाखा का किया औचक निरीक्षण

Gupta Lochan
1 Min Read

जशपुरनगर। बैंक ऑफ बड़ौदा, बिलासपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार यादव ने आज बैंक ऑफ बड़ौदा की जशपुर नगर शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखा की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया तथा शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर शाखा की उपलब्धियों, चुनौतियों एवं कमियों पर विस्तार से चर्चा की। श्री यादव ने शाखा प्रबंधन को निर्देश दिए कि चिन्हित कमियों को तत्काल दूर करते हुए ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाली एवं त्वरित बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने व्यवसाय वृद्धि पर विशेष जोर देते हुए नए ग्राहकों को जोडऩे, ग्राहक संतुष्टि बढ़ाने तथा उत्कृष्ट सेवा के माध्यम से शाखा के व्यावसायिक प्रदर्शन को और बेहतर बनाने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक ने विभिन्न ग्राहकों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का भी भ्रमण किया और उनकी बैंकिंग आवश्यकताओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की।

Share This Article