नारी शक्ति ही चहुंमुखी विकास की प्राण-धुरी-ओपी

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने काह छत्तीसगढ़ की माटी सदैव से महतारियो की पूजा करती आई है। आज वही परंपरा छत्तीसगढ़ के विकास के नए युग में आकार ले रही है। मंत्री श्री ओपी ने नारी शक्ति राज्य के चहुंमुखी विकास की मुख्य धुरी बन चुकी है। यह केवल वाक्य नहीं, बल्कि धरातल का सत्य है। माँ दुर्गा की तरह जब नारी शक्ति जागृत होती है, तो घर, गाँव और प्रदेश सब संवर जाता है। आज छत्तीसगढ़ की 8 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनकर आर्थिक स्वावलंबन का नया अध्याय लिख रही हैं। सिलाई मशीन की टक-टक से लेकर मोबाइल के स्वाइप तक, हर स्वर में अब आत्मनिर्भरता का मंत्र गूंज रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प और विष्णुदेव साय सरकार की नीतियों ने नारी शक्ति को सम्मान के साथ साधन भी दिए हैं। अब बेटियां बोझ नहीं, बोझ उठाने वाली शक्ति बन रही हैं। नारी प्रकृति का सृजन है, नारी ही संरक्षण है। जब नारी सशक्त होगी, तभी ‘सबका साथ, सबका विकास’ का भाव पूर्ण होगा। छत्तीसगढ़ महतारी की गोद में पली-बढ़ी ये लखपति दीदियां ही कल के विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला हैं। प्रदेश की समस्त मातृ शक्ति को नमन करते कहा प्रदेश सरकार आपके हर कदम के साथ है। आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Share This Article