रोटेरियन कमलेश अग्रवाल को ‘डायनामिक प्रेसिडेंट अवार्ड’ से किया गया सम्मानित

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। विगत 7 जून को होटल बेबीलॉन कैपिटल में आयोजित थैंक्स गिविंग सेरेमनी (डिस्ट्रिक्ट अवार्ड-3261) में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के धनी अध्यक्ष रोटे. कमलेश अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, सेवा कार्यों एवं क्लब की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए ‘डायनामिक प्रेसिडेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
विशिष्टगणों ने किया शिरकत
इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि बासुदेव गोयालयन (आरआईडीई-2027-29) एवं विशिष्ट अतिथि पीडीजी विवेक के तन्खा (डिस्ट्रिक्ट मेंटर ) की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मान ग्रहण करते समय रोटे. कमलेश अग्रवाल के साथ गौरीशंकर नरेड़ी एवं मनोज बंसल भी उपस्थित थे।
मृदुभाषी रोटे. कमलेश अग्रवाल ने अत्यंत ही विनम्रता पूर्वक कहा कि यह सम्मान क्लब के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ रोटेरियन्स के सहयोग और टीम भावना का परिणाम है इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं और सभी के प्रति आभार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे क्लब की सामूहिक मेहनत, समर्पण एवं समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
पूर्व अध्यक्ष संतोष नायर भी हुए सम्मानित
इसी तरह रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 द्वारा पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन संतोष नायर को टीम अमिट में डिस्ट्रिक्ट मेम्बर अट्रैक्शन को चेयर के रूप में उनके उत्कृष्ट योगदान एवं समर्पित सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान सदस्यता वृद्धि एवं संगठन सशक्तिकरण में उनके महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक है।

Share This Article