1120 नग गोगो रैपर के साथ सुरेंद्र छावड़ा गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के बाहर पकड़ाया, तिल्दा से खरीदकर पान ठेलों में करता था बिक्री

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़. बीती रात एक युवक रेलवे स्टेशन के बाहर नशे के रूप में उपयोग होने वाले गोगो रैपर की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 डिब्बा गोगो रैपर जब्त किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन आघात के तहत मंगलवार रात को साइबर से और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम रेलवे स्टेशन के बाहर जांच कर रही थी। तभी वहां खड़े एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा था, जिसे देख पुलिस ने उसे पकडकऱ पूछताछ किया तो उसने बताया कि चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के सिंधी कालोनी पक्की खोली निवासी सुरेंद्र कुमार छाबड़ा (38 वर्ष) है। इससे पुलिस ने उसके पास रखे सामानों की जांच किया तो दो कार्टून मिले, जिसमें 20 डिब्बों में कुल 1120 नग गोगो रैपर पाया गया। जिसे प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि उक्त गोगो रैपर के अंदर तंबाकू युक्त फ्लेवर या गांजा भरकर नशे के रूप में उपयोग किया जाता है। साथ ही संदेही ने यह भी बताया कि गोगो रैपर को रायपुर के तिल्दा से 14 हजार 500 रुपए मतें खरीदकर रायगढ़ लाया था, और शहर के अलग-अलग पान ठेलों में इसका सप्लाई करना था। इससे कोतवाली पुलिस ने सुरेंद्र कुमार छाबड़ा के खिलाफ धारा 170/123 एवं 135(क) के तहत कार्रवाई की है।
नशे के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा
रायगढ़ पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत नशे के कारोबार, नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री तथा युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध समय रहते कड़ी कार्रवाई की जा सके।

Share This Article