20 टन अवैध कबाड़ के साथ ट्रक पकड़ाई

चोरी के संदेह में करीब 9.22 लाख रुपए का माल जब्त

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़. आपरेशन आघात के चल रही कार्रवाई के दौरान पुसौर पुलिस ने अवैध कबाड़ परिहन करते एक ट्रक को पकड़ा है, जिसमें करीब 20 टन लोहे का स्क्रैप जब्त किया गया है।
इस संंंबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि सरिया-सारंगढ़ की ओर से ट्रक में अवैध कबाड़ लोड कर रायगढ़ की ओर आ रही है। जिसे सूरजगढ़ पुल के पहले घेराबंदी कर उक्त ट्रक को रोककर वाहन चालक से पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम रामा विश्वकर्मा पिता स्व. राजाराम विश्कर्मा (38 वर्ष) निवासी नुआसाही वार्ड क्रमांक-12 थाना करंजिया जिला मयूरभंज ओडिशा बताया और उसने ट्रक में 20 टन 700 किलो ग्राम लोहे का स्क्रैप होना की बात कही। वहीं पुलिस ने जब स्क्रैप परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा तो उसके पास कोई कागजात नहीं थे। इससे चोरी की संपत्ति होने के संदेह में चालक एवं जब्त सामग्री को थाना लाकर धारा 35(1)(बी)(आईआई) बी.एन.एस.एस. के तहत कार्रवाई की है। वहीं पुलिस का कहना है कि ट्रक में लोड 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप की अनुमानित कीमत 1,22,000 रुपये तथा 12चक्का ट्रक की अनुमानित कीमत 8,00,000 रुपये है जिसको जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया है।

Share This Article