खरसिया में 20 मई से बहेगी श्रीमद् भागवत कथा की रसधार 19 को भव्य शोभा यात्रा

वृंदावन के युवा मनीषी आचार्य राजू भैया होंगे कथा व्यास

Gupta Lochan
2 Min Read

खरसिया। पुरुषोत्तम मास महोत्सव के पावन अवसर पर धर्मनगरी खरसिया की पावन भूमि में भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन होने जा रहा है। आगामी 20 मई से 26 मई 2026 तक आयोजित होने वाले इस दिव्य महोत्सव का गवाह श्री कन्या विवाह भवन, खरसिया बनेगा। ?इस ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास के रूप में श्रीधाम वृंदावन के प्रख्यात भागवत युवा मनीषी, परम श्रद्धेय आचार्य राजू भैया जी पधार रहे हैं। उनके श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत महापुराण की संगीतमय रसधार का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। यह संपूर्ण आयोजन खरसिया नगर के भगवत प्रेमी भक्तों एवं क्षेत्रवासियों के विशेष सहयोग से संपन्न होने जा रहा है।

19 मई को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

कथा के शुभारंभ से एक दिन पूर्व, 19 मई 2026 को संध्या 05:00 बजे से एक विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा सुभाष जी मिश्रा (वृंदावन वाले) के गरिमामय सानिध्य में निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा श्याम बिहारी मंदिर से गाजे-बाजे और झांकियों के साथ प्रारंभ होगी, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के भगवत प्रेमी भक्त प्रबुद्धजन युवक युवती माताएं-बहनें शामिल होंगी।
आयोजन समिति ने?धर्मप्रेमियों से अपील करते हुए कहा कि जय श्री कृष्णा पूर्व आनंद ब्रम्हानंद आनंद कंद सच्चिदानंद राम रामेश्वर बालकृष्ण लाल की असीम कृपा से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमें आप सभी रसीकजन ईष्ट मित्रों सहित आमंत्रित है कथा में उपस्थित होकर कथामृत रसपान करें। आप सपरिवार ईष्ट मित्रों सहित सादर आमंत्रित है… कथा से संबंधित या अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए दिनेश शर्मा 9300469503, मनोज गोयल 9826888462, संजय शर्मा 7773840744, संजय अग्रवाल 9425573417, मोहन अग्रवाल 9907928883, अजय शर्मा, 8319543874, साहिल शर्मा, 9981810906, शरद (श्याम ड्राईक्लीन) 9009154064, संदीप अग्रवाल 9826648791, रतन अग्रवाल 9826162465, मुकेश मित्तल 9826111975, आशुतोष शर्मा 9111512131, मनीष अग्रवाल, 8109830485, हिमांशु गोयल 9893090898, शंकर अग्रवाल, 9826134928 से संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article