होनहार युवा निरीक्षक अमित शुक्ला का निधन, शोक की लहर

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। लंबी बीमारी से जूझ रहे युवा एवं होनहार निरीक्षक अमित शुक्ला का आज दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग सहित परिचितों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
अमित शुक्ला कुछ समय पूर्व पिथौरा में पदस्थ रहे थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी कार्यशैली, व्यवहार कुशलता और कर्तव्यनिष्ठा से लोगों के बीच अलग पहचान बनाई थी। वे नेक दिल, जिंदादिल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वहीं ड्यूटी के प्रति उनकी सख्ती और रौबदार अंदाज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहता था।
लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे अमित शुक्ला आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए और आज सबको अलविदा कह गए। उनके निधन से विभाग ने एक कर्मठ और ईमानदार अधिकारी खो दिया है।
उनके आकस्मिक निधन पर साथियों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Share This Article