जंगल में मिली युवती के शव का हुआ शिनाख्त

चेहरा कुचलकर पहचान छिपाने का प्रयास

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़. तुमीडीह डैम किनारे जंगल में अर्धनग्न हालत में युवती की लाश मिली थी। घटना के दो दिन बाद मृतका की लगभग शिनाख्त हो चुकी है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को तुमीडीह जंगल क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का शव मिला था, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या से जुड़ा हुआ पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से छानबीन शुरू कर दी। मृतका की पहचान लगभग 31 वर्षीय युवती के रूप में हुई है, जो लैलूंगा ब्लॉक के एक गांव की निवासी बताई जा रही है। पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम के बाद रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं पुलिस जांच में पता चला कि युवती के चेहरे को पत्थर से बेरहमी से कुचल कर पहचान छिपाने का प्रयास किया गया। इसके अलावा, उसके गले और गर्दन के पीछे भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जो हत्या की पुष्टि करता है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने से संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि कई टीम इस मामले की जांच कर रही है। जल्द हीह इस जघन्य अपराध का खुलासा किया जाएगा।

Share This Article