आटो की ठोकर से महिला की मौत

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़. सडक़ पार कर रही महिला को एक बेकाबू आटो ने ठोकर मार दिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम तेतला निवासी तनुजा यादव पति स्व. सेत कुमार यादव (46 वर्ष) बुधवार को सुबह करीब 6 बजे घर से दिशा-मैदान के लिए निकली थी, जहां से वापस लौटने के दौरान तेतला मुख्य मार्ग को पार कर रही थी, तभी एक आटो चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आया और महिला को जोरदार टक्कर मार कर भाग निकला। उक्त हादसे को देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दिया, जिससे परिजन उसे सुबह करीब 8.30 बजे मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे जेएमजे अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां सुविधाओं का टोटा होने के कारण डाक्टरों ने रेफर कर दिया, इससे फिर से दोपहर करीब एक बजे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान रात करीब 1.40 बजे उसकी मौत हो गई। गुरुवार को घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

Share This Article