श्रवण प्रधान को अरुण दीवान ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ग्राम पडिग़ांव निवासी ‘श्रवण कुमार प्रधान’ के देवलोक गमन पर शोक व्यक्त करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण दीवान ने कहा जिला भाजपा की ओर से इस निष्ठावान सिपाही पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते है। अंचल में पार्टी के लिए अपना जीवन खपाने वाले श्रवण कुमार ने भाजपा पार्टी को मजबूती देने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। बहुत ही सक्रिय रहने वाले समर्पित कार्यकर्त्ता श्रवण प्रधान का निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति हैं द्य दीवान ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Share This Article