भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता श्रवण प्रधान का निधन

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। पुसौर मंडल के भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता श्रवण प्रधान (पडिग़ाँव )का आज शाम 4.40 को देवलोग गमन हो गया भगवान जगन्नाथ अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करे। उनका पार्थिव शरीर कल सुबह गांव पहुचेगा, उसके बाद अंतिम संस्कार होगा। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रवण प्रधान के निधन के समाचार को अत्यंत दुखद बताते हुए वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने शोक जताया। ईश्वर से प्रार्थना करते हुए विधायक चौधरी ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को इस गहन दुख को सहने की शक्ति प्रदान किए जाने की कामना की है।

Share This Article