मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टरों ने युवक से की मारपीट

चांदी का चेन और रुपए लूटने का भी आरोप

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। एक युवक अपने दोस्त के साथ मेडिकल कालेज की तरफ जा रहा था, जहां दो मेडिकल छात्रों ने उसे रोकरकर गाली-गलौच करते हए जान से मारने की धमकी देकर उसके गले से चांदी का चैन व रुपए लूट लिए हैं। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बंगलापारा निवासी सुदर्शन पांडेय पिता पुरुषोत्तम पांडेय ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 24 अप्रैल को सुबह करीब 4 बजे बाइक में अपने दोस्त को बैठाकर उसके घर छोडऩे जा रहा था। इस दौरान रास्ते ेंमें रास्ते में बुलेट पर सवार दो युवक आए और उसकी बाइक को रोकर गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। ऐसे में जब पीडि़त सुदर्शन पांडे ने विवाद को नजर अंदाज कर आगे बढऩे का प्रयास किया तो दोनों युवकों ने उसे पकड़ लिया और कहने लगे की तुझे पता नहीं है हम मेडिकल कालेज के डाक्टर है, ऐसे में हमे बगैर नमस्ते किए नहीं जा सकते। साथ ही दोनों युवक नें अपना नाम अनिल मीणा और देवेंद्र चौरसिया बताया। साथ ही अनिल ने तत्काल अपने दोस्तों को भी फोन कर बुला लिया, इससे करीब 25-30 लडके और पहुंच गए और बगैर कुछ कहे मारपीट करना शुरू कर दिए। इस दौरान मारपीट के बीच किसी युवक ने उसके गले से चांदी का चैन और जेब में रखे चार हजार रुपए को भी लूट लिया। ऐसे में सुदर्शन ने जब उनका वीडियो बनाने का प्रयास किया तो युवकों ने उसके मोबाइल को लूटकर तोडऩे का भी प्रयास किया है। ऐसे में पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
युवकों ने भी दर्ज कराया रिपोर्ट
वहीं जब मेडिकल कालेज के छात्रों को जानकारी मिली कि सुदर्शन पांडेय ने उसके खिलाफ अपराध दर्ज कराया है तो उन्होंने भी थाना पहुंच कर अपनी शिकायत दी है। ऐसे में बताया जा रहा है कि अब दोनों तरफ से शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है, इसके बाद भी आगे की कार्रवाई होगी।

Share This Article