अक्षय तृतीया पर्व पर जरुरतमंद लोगों की अभामाम सम्मलेन की सेवा

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। अक्षय तृतीया महापर्व पर दान-पुण्य कार्य सेवा का विशेष महत्व माना गया है। सनातनी इसी नेक परंपरा का पालन करते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सदस्यों ने रायगढ़ अध्यक्ष श्रीमती वंदना बंसल के विशेष मार्गदर्शन में शहर के गांधी गंज स्थित श्री श्याम रसोई में सेवा कार्य किए। वहीं श्रीमती वंदना बंसल ने बताया कि इस नेक सेवा कार्य में समिति  सचिव पूजा अग्रवाल व सभी सदस्यों ने आम पानी शर्बत अपने अपने घरों से बनाकर लाए और जरुरतमंद लोगों में वितरण कर सेवा कार्य किए। इस कार्य में श्रीमती नंदनी अग्रवाल, श्रीमती सुमन सांवरिया, श्रीमती सुभद्रा अग्रवाल , श्रीमती अरुणा बापोडिया, श्रीमती शशि अग्रवाल, ललिता गोयल, बबीता चौधरी, सुमन मित्तल सचिव पूजा अग्रवाल का सहयोग रहा। वहीं श्री श्याम रसोई द्वारा बनाया गया सुंदर एवं सुविधायुक्त स्थान पर भोजन का सहयोग अध्यक्ष वंदना बंसल एवं किशोर बंसल का रहा। सेवा कार्य को सफल बनाने में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article