विश्व कल्याणार्थ ग्राम जुनवानी श्री श्री विष्णु महायज्ञ का किया गया आयोजन

ऋषेश्वर सिंह महाराज, सरगुजा सांसद चिन्तामणी सिंह महराज के साथ दिव्य संतो की रही उपस्थिति

Gupta Lochan
3 Min Read

खरसिया। धार्मिक नगरी खरसिया के ग्राम जुनवानी में परम पिता परमात्मा नारायण कि अनुकम्पा एवं सहप्रेरणा के फलस्वरूप विश्व कल्याणार्थ हेतु ग्राम जुनवानी खरसिया जिला- रायगढ़ छ.ग. में श्री श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन नौ अप्रैल से बारह अप्रैल तक किया जा रहा है। इस दिव्य एवं पावन बेला में सनातन धर्म संत समाज के परम आर्चाय डॉ. जगदीश पाठक जी एवं श्रीकोट आश्रम के संस्था अध्यक्ष माननीय श्री ऋषेश्वर सिंह जी महाराज तथा जिला सरगुजा सांसद श्री चिन्तामणी सिंह जी महराज साथ ही दिव्य संतो का शुभागमन हुआ। आज इस महायज्ञ में छाया विधायक महेश साहू, नगर पालिका परिषद खरसिया के अध्यक्ष कमल गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गबेल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक, नगर मंडल भाजपा खरसिया के अध्यक्ष विजय शर्मा, दिनेश नायडू, कैलाश शर्मा, डिग्रीलाल जगत, हर्ष अग्रवाल, सुरेंद्र हरदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस पावन धार्मिक आयोजन में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं और अतिथियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कर यज्ञ स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की अपने संबोधन में सांसद चिंतामणि सिंह ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम में संत समाज एवं गहिरा गुरु स्वामी जी आश्रम से जुड़े संतों का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। यज्ञ के दौरान भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला।इस पावन बेला में प्रति दिन रात्री 9 बजे से ब्राम्हण देवता एवं संतो द्वारा दिव्य प्रवचन एवं हरि किर्तन किया गया। श्री श्री विष्णु महायज्ञ के यज्ञार्चाय, डॉ. जगदीश पाठक, सामरबार, सहयोगार्चाय पं. काशीनाथ मिश्र, बरपाली, पं. तुलसी दास मिश्र, बरपाली, पं. गजानंद द्ववेदी, टायंग, समस्त सनातन धर्म संत सामाज एवं समस्त ग्रामवासी जुनवानी की भक्तिमय उपस्थिति रही।

Share This Article