श्री शिव महापुराण कथा व संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे महेश साहू

खरसिया के ग्राम बरपाली और देवरी में किया जा रहा है आयोजन

Gupta Lochan
1 Min Read

खरसिया। खरसिया विकासखंड के ग्राम बरपाली में श्री शिव महापुराण कथा एवं ग्राम देवरी में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आज छाया विधायक महेश साहू ने जिला भाजपा कोषाध्यक्ष सनत नायक, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल, जयप्रकाश पटेल, शिवकुमारी लाभोराम साहू जनपद सदस्य सभापति कृषि रायगढ़, युवराज साहू डूमरपाली, कैलाश शर्मा, मनोज राठौर, हितेश द्विवेदी, रिंकू महंत, वेदप्रकाश साव के साथ कथा श्रवण कर करने का सौभाग्य प्राप्त किया देवों के देव महादेव बाबा भोलेनाथ और माता पार्वतीजी और कथा व्यास सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचिका सु. श्री ज्योति मिश्रा बरपाली यज्ञाचार्य पं. श्री काशी नाथ मिश्रा बरपाली और ग्राम देवरी में सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचक महाराज श्री किशन त्रिवेदी जी परसदा का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती, राधा रानी और योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जी से प्रार्थना करते हुए कहा कि भागवत कथा, श्रीशिव महापुराण कथा से सिर्फ बरपाली और देवरी ग्राम ही नहीं आस-पास के क्षेत्रों में भी भगवान की कृपा बरसती है और सुख समृद्धि की बारिश होती है। श्री शिव महापुराण भागवत महापुराण की कथा सुन्दर आयोजन के लिए बरपाली और देवरी के समस्त ग्रामवासियों को बधाई और शुभकामनाएं।

Share This Article