हरे राम हरे कृष्ण अखण्ड अष्टयाम महाजाप में शामिल हुए महेश साहू

भक्ति के रंग में डूबा क्षेत्र ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के उद्घोष से गुंजायमान हुआ वातावरण

Gupta Lochan
3 Min Read

खरसिया। अखण्ड अष्टयाम आयोजन समिति किरोड़ीमल नगर एवं समस्त नगरवासियों के सौजन्य से दो दिवसीय हरे राम हरे कृष्ण अखण्ड अष्टयाम महाजाप का संगीतमय आयोजन किया जा रहा है। हरे राम हरे कृष्ण अखण्ड अष्टयाम महाजाप में आज खरसिया के छाया विधायक महेश साहू ने पहुंचकर पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना की और हरे कृष्ण हरे राम नाम का जाप करते हुए फेरी लगाई और हवन कुंड में आहुति देते हुए क्षेत्रवासियों की उन्नति खुशहाली की प्रार्थना की। बताते चलें कि प्रतिवर्ष होने वाले अखण्ड अष्टयाम महाजाप में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ?भीषण गर्मी के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। गाँव और शहर के कोने-कोने से लोग इस अनुष्ठान का हिस्सा बनने पहुँचे। विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं की भागीदारी सराहनीय रही, जिन्होंने झाँझ और मंजीरों की थाप पर पूरी रात प्रभु का गुणगान किया। इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि ‘अष्टयाम के आयोजन से न केवल मन को शांति मिलती है, बल्कि इससे सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। सामूहिक संकीर्तन से क्षेत्र की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।’ अखण्ड अष्टयाम महाजाप में 25 मार्च 2026 दिन बुधवार प्रात: 7:00 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली गई एवं सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे पूजन एवं अनुष्ठान प्रारंभ प्रारंभ किया गया। 26 मार्च 2026 दिन गुरूवार महामंत्र जाप की पूर्णाहुति, हवन आरती, के पश्चात प्रसाद वितरण एवं भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। संध्या काल में भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसमें क्षेत्र के भजन गायक अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे। अखण्ड अष्टयाम आयोजक समिति किरोड़ीमल नगर एवं समस्त नगरवासियों की तरफ से क्षेत्रवासी सभी श्रद्धालु भक्तजनों एवं आगन्तुक सज्जनों को आमंत्रण देते हुए आग्रह किया है आप सभी भक्तों का हरे राम हरे कृष्ण अखण्ड अष्टयाम महाजाप में हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य एवं महेश साहू के साथी गण संतोष साहनी, राजकिशोर सिंह, अनिल सिंह, मोहन गवेल, कैलाश शर्मा, धनेश्वर गवेल दीपक राय, पंकज वर्मा पप्पू राय मिथलेश पांडे, सूर्यप्रकाश राय, अविनाश राय, सत्यनारायण यादव, रिंकू महंत एवं अन्य आयोजन समिति के सदस्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Share This Article