सामाजिक उत्तरदायित्व स्काई एलॉयज एण्ड पावर का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Gupta Lochan
1 Min Read

खरसिया। खरसिया विकासखंड के ग्राम टेमटेमा में स्थित स्काई एलॉयज एण्ड पावर लिमिटेड द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अनेकों जनसेवा के कार्य क्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी तारतम्य में आगामी 14 फरवरी को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर और दवा वितरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर ग्राम सेंद्रीपाली मिलन चौक में आयोजित होगा। कारखाना प्रबंधन ने बताया कि शिविर में कारखाना के डॉ. टेकलाल पटेल (नाक, कान, गला विशेषज्ञ), डॉ. प्रभु नारायण प्रधान (एम.बी.बी.एस, एफ आई एच) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चपले के जनरल प्रैक्टिशनर अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। प्लांट ने ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

Share This Article