दो बाईक में जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल

गंभीर रूप से घायल दो युवकों को रांची व अंबिकापुर किया गया रेफर

Gupta Lochan
2 Min Read

जशपुरनगर। कुनकुरी शहर में हुए दर्दनाक सडक़ हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा कुनकुरी तपकरा मेन रोड पर कन्याशाला के पास हुआ। दरअसल कुनकुरी थाना क्षेत्र में घटमुंडा निमटोली निवासी सियियन कुजूर अपने साले विकास मिंज के साथ पैशन प्रो बाइक से ट्रैक्टर लोन का पैसा जमा करने अपेक्स बैंक कुनकुरी आए थे। काम निपटाने के बाद दोनों एक ही मोटरसाइकिल में वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान कन्याशाला के पास मुख्य सडक़ पर सामने से आ रही दूसरी होण्डा मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक में सवार चार लोग सडक़ पर गिर पड़े। हादसे में विकास मिंज और बादल सोनी को गंभीर चोटें आई। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से हॉली क्रॉस अस्पताल कुनकुरी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद विकास मिंज को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक मालिक सियियन कुजूर को अंबिकापुर रेफर किया गया है। दूसरा बाइक चालक बादल सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे रांची रेफर किया गया है। वहीं बादल सोनी का दोस्त प्राथमिक उपचार के बाद घर चला गया। घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को विवेचना में ले लिया है।

Share This Article