बालक प्रा. शाला आश्रम नीमगांव के बच्चों को ट्रस्ट ने बांटे गर्म कपड़े

Gupta Lochan
3 Min Read

जशपुरनगर। बाबा भगवान राम ट्रस्ट, सर्वेश्वरी समूह एवं अघोर परीषद ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा गुरूपद संभव राम जी के निर्देशन में देश के उज्जवल भविष्य बच्चों के सर्वागीणं विकास हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत बाबा भगवान राम ट्रस्ट सोगड़ा, जशपुर एवं श्री सर्वेश्वरी समूह महिला संगठन जशपुर द्वारा 14 दिसम्बर 2025 रविवार को विकासखण्ड जशपुर के आदर्श शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक प्राथमिक शाला आश्रम नीमगांव में प्राथमिक शाला आश्रम के बच्चों के बीच ठंड से बचाव हेतु ऊनी टोपी,स्वेटर एवं मोजे सहित बिस्किट आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम प्रात: 10:30 बजे बालक प्राथमिक शाला आश्रम नीमगांव के प्रागंण में आयोजित किया गया जिसमें लगभग 69 आश्रम के बच्चों को उक्त सामग्रिया वितरित की गयी। कार्यक्रम का शुभ आरंभ बाबा भगवान राम ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के चित्र पर विधिवत पूजन कर किया गया। सर्वप्रथम बाबा भगवान राम ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री कृष्ण कुमार (टप्पू जी) द्वारा ऊनी टोपी,स्वेटर एवं मोजे का वितरण कर कार्यक्रम प्रांरभ किया गया तत् पश्चात श्सर्वेश्वरी समूह महिला संगठन जशपुर के वरिष्ठ सदस्या श्रीमति सरिता श्रीवास्तव द्वारा कुछ बच्चों को टोपी,स्वेटर एवं मोजे प्रदान की गयी।
इसके बाद ट्रस्ट के सदस्यो एवं महिला संगठन के अन्य सदस्यो द्वारा टोपी,स्वेटर एवं मोजे वितरण का कार्य सम्पादित किया गया। प्रांगण में उपस्थित बच्चे,शिक्षक,प्रधान पाठक एंव समूह के सदस्यो द्वारा राष्ट्रगान गाकर भारत माता की जय एवं वन्दे मातरम का गगनभेदी उदघोष किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मन लगाकर पढऩे एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की सीख दी गयी। छात्रो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हर-हर महादेव की जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त कार्यक्रम में महिला संगठन की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती सरिता श्रीवास्तव, श्रीमती सरिता अखौरी, श्रीमती कविता सिंह, श्रीमती बबीता सिन्हा, श्रीमती हेमलता, श्रीमती अर्पिता दूबे, श्रीमती रंजिता सांरगी,श्रीमती पूनम दूबे, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती अंजू सिन्हा, श्रीमती अनुपमा सिंह, श्रीमती अनिमा मिश्रा, श्रीमती निधि यादव,सौम्या सुरभि के अलावे बाबा भगवान राम ट्रस्ट के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कमल दूबे एंव श्री प्रवीण सिन्हा का सराहनीय सहयोग रहा। इनके अतिरिक्त श्री नरेन्द्र सिन्हा,जशपुर के साथ प्राथमिक शाला आश्रम नीमगांव के प्रधान पाठक श्रीमती अनिला भगत,एवं श्री बलदेव राम, सहायक शिक्षक श्री हरिओम नागेश,श्रीमती पूनम बरवा एवं शाला के अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। ट्रस्ट के द्वारा आगामी दिवसों अन्य शालाओं में भी इस तरह के कार्यक्रम करने की योजना है।

Share This Article