साध्वी उमा के श्रीमुख से पावन अमृतमय राम कथा आयोजन खरसिया में

शर्मा परिवार द्वारा आयोजित हेमलता कुंज में होगी श्रीराम कथा

Gupta Lochan
2 Min Read

खरसिया। धार्मिक नगरी खरसिया की धन्य धरा पर शुक्रवार 19 दिसंबर से शर्मा परिवार खरसिया द्वारा संगीतमय पावन अमृतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास परम विदुषी रसिक साध्वी उमा जी श्रीधाम अयोध्या के श्रीमुख से बहेगी। श्रीराम चरित्र की रसधार श्रीराम कथा चरित्र प्रसंगों की निम्नानुसार प्रस्तुति दी जावेगी शुक्रवार 19 दिसम्बर कलश यात्रा एवं वेदीपूजन के साथ, संगीतमय श्री राम कथा का शुभ आरंभ होगा तथा श्रीराम कथा के प्रथम दिवस शनिवार 20 दिसम्बर कथा प्रारंभ शिव विवाह, रविवार 21 दिसम्बर श्रीराम जन्म की परिस्थितियों का विवरण एवं सोमवार 22 दिसम्बर श्रीराम जन्म की कथा, मंगलवार 23 दिसम्बर भगवान श्रीराम जी की बाललीला का वर्णन एवं जनकपुर भ्रमण, बुधवार 24 दिसम्बर श्रीराम जानकी विवाह प्रसंग, गुरूवार 25 दिसम्बर श्री भरत चरित्र वर्णन, शुक्रवार 26 दिसम्बर श्री राम राज्याभिषेक के साथ पूर्णाहुति व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शर्मा परिवार द्वारा सभी भक्तजनों को श्रीराम कथा श्रवण हेतु स्नेहिल आमंत्रण दे अनुनय करते हुए कहा है कि मान्यवर, प्रिय स्वजनो भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व हमारे पूर्वजों की कृपा से हमारे निज निवास हेमलता कुंज में पावन अमृतमय राम कथा परम विदुषी रसिक साध्वी उमा जी श्रीधाम अयोध्या के श्रीमुख से होने जा रहा है। अत: आप सपरिवार मानव जीवन की पुनीत सत्कर्म में पधारकर पुण्य के भागी बनें।

Share This Article