जशपुर पुलिस ने आमजनों से सोशल मीडिया में जुडऩे किया आग्रह

पुलिस से संबंधित किसी भी समस्या या सुझाव को सीधे साझा करें

Gupta Lochan
1 Min Read

जशपुरनगर। पुलिस द्वारा आमजन को अधिक प्रभावशाली एवं पारदर्शी पुलिसिंग से जोडऩे के उद्देश्य से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने का आग्रह किया गया है। वर्तमान समय में सोशल मीडिया आमजन के लिए एक महत्वपूर्ण संवाद मंच बन चुका है, जहाँ प्रतिदिन विचार, सुझाव एवं महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की जाती हैं। मीडिया समाज का आईना है और सोशल मीडिया के माध्यम से पारस्परिक संवाद की नई संभावनाएँ बढ़ी हैं। एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा है कि जनभागीदारी के बिना प्रभावी पुलिसिंग संभव नहीं है। सोशल मीडिया के माध्यम से हमें आम जनता की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सीधे जानने का अवसर मिलता है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि वे जशपुर पुलिस के आधिकारिक पेजों से जुड़ें और अपनी प्रतिक्रिया निसंकोच साझा करें। आपकी सक्रिय भागीदारी से पुलिसिंग और अधिक पारदर्शी एवं जनता-केंद्रित बनती है। आमजन द्वारा प्राप्त सुझाव पुलिस प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और उन्हें गंभीरता से संज्ञान में लिया जाएगा।

Share This Article