श्रीराम जानकी विवाह का हुआ अनुष्ठान

श्रीराम जानकी विवाह का हुआ अनुष्ठान

Gupta Lochan
1 Min Read

खरसिया। विवाह पंचमी की पावन तिथि पर मंगलवार को गंज बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्रीराम-जानकी विवाह का मांगलिक अनुष्ठान किया गया। मंगल का दिन और श्री रामचरितमानस से श्रीराम विवाह का मांगलिक पाठ पंडित नारायण प्रसाद पांडे द्वारा संगीतमय किया गया। ऐसे पूरा गंज बाजार भक्तिमय हो चला था।
सीताराम सत्कर्म समिति द्वारा यह धार्मिक अनुष्ठान किया गया, जिसमें भक्तजनों ने श्रीराम-जानकी का विवाह प्रसंग भक्ति पूर्वक सुना। प्रमुख यजमान रामनारायण सोनी, ऋषि अग्रवाल एवं राजकुमार अग्रवाल रहे। राकेश गायत्री तथा संजय गुप्ता आदि भक्तजनों ने विधि-विधान पूर्वक श्रीराम जानकी विवाह के गुणगान को सुना, वहीं आरती के पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Share This Article