महेश साहू उपस्थिति में खरसिया, बसनाझर, जैमुरा व बरगढ़ में धान खरीदी प्रारंभ

छाया विधायक महेश साहू के पहुंचते ही किसानों में दिखा उत्साह

Gupta Lochan
1 Min Read

खरसिया। आज बसनाझर, जैमुरा, खरसिया और बरगढ़ में धान खरीदी का शुभारंभ पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर छाया विधायक महेश साहू की उपस्थिति में किया गया। उनके आगमन से किसानों और मंडियों में उत्साहपूर्ण माहौल रहा, श्री साहू ने किसानों से चर्चा कर खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया और आश्वस्त किया कि किसी भी किसान को परेशानी नहीं होगी। पहले दिन से ‘सोने-बराबर धान’ की खरीदी सुचारू रूप से हुई, जिससे किसानों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखी, धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्साह और नई उम्मीद का वातावरण बन गया है।

Share This Article