फरार शराब तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार

Gupta Lochan
3 Min Read

जशपुरनगर। फरार आरोपियों की धर पकड़ हेतु जशपुर पुलिस का विशेष अभियान, ऑपरेशन अंकुश लगातार जारी है, जिसके तहत जशपुर पुलिस को शराब तस्करी के मामले में 09 माह से फरार एक आरोपी को पकडऩे में सफलता मिली है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 22 फरवरी 25 को थाना आस्ता की पुलिस रात्रि गश्त पर थी, तभी जशपुर की ओर से तेज गति से आती हुई, एक सफेद रंग की पिकअप वाहन आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा हरकपुर चौक के पास उक्त पिकअप वाहन को रोका गया, पूछताछ पर। उसमें बैठे तीन व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमश: 1.करामत शाह, उम्र 45 वर्ष,2. जमीर खान उम्र 32 वर्ष 3. ईजराइल खान उम्र 35 वर्ष, सभी निवासी साईं टांगर टोली लोदाम का होना बताया था, पुलिस को संदेह होने पर, जब पिकअप वाहन की तलाशी ली गई थी तो उसमें,17 लीटर, देसी कच्ची महुआ शराब मिली थी, मामले ने पुलिस ने दो आरोपी क्रमश: 1.करामत शाह, उम्र 45 वर्ष,2. जमीर खान उम्र 32 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया था, आरोपी ईजराइल खान, पिकअप वाहन को साइड में खड़ा करने की बात कह कर पुलिस को चकमा देते हुए पिकअप वाहन को तेजी से भगाकर फरार हो गया था। पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर, दो आरोपी क्रमश: 1.करामत शाह, उम्र 45 वर्ष,2. जमीर खान उम्र 32 वर्ष को प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था।
मामले के फरार आरोपी ईजऱाइल खान की पुलिस लगातार पतासाजी कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि आरोपी ईजराइल खान को जशपुर क्षेत्र में देखा गया है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के दिशा निर्देश पर थाना आस्ता की पुलिस के द्वारा, जशपुर क्षेत्रांतर्गत, आरोपी ईजराइल खान के छिपने की संभावित ठिकानों पर दबिश दिया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस को देख ईजराइल खान भागने लगा, जिसे कि पुलिस की टीम के द्वारा पीछा कर घेराबंदी करते हुए हिरासत में लिया गया।
पूछताछ पर फरार आरोपी इजराइल खान के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व फरार आरोपी ईजराइल खान की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी आस्ता उप निरीक्षक अर्जुन यादव, प्रधान आरक्षक संदीप एक्का, बलथाजर तिग्गा, आरक्षक अनिल भगत व सुमन टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन अंकुश के तहत थाना आस्ता क्षेत्र के एक शराब तस्करी के मामले में 09 माह से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। ऑपरेशन अंकुश निरन्तर जारी है।

Share This Article