भाजपा ने मनाया मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा का जन्मदिवस

क्षेत्र के समस्त पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई और शुभकामनाएं

Gupta Lochan
3 Min Read

खरसिया। खरसिया मण्डल अध्यक्ष विजय शर्मा का जन्मदिवस भाजपा कार्यालय में क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों नेताओं कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित सभी लोगों ने विजय शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बताते चलें कि विजय शर्मा छात्र जीवन से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करते हुए भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। राजनीति के प्रारंभिक काल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खरसिया नगर अध्यक्ष बनाया गया अध्यक्ष के रूप में किए गए इनके उल्लेखनीय और सराहनीय कार्यों को देखते हुए इन्हें एबीवीपी का जिला अध्यक्ष बनाया गया जिला अध्यक्ष रूप में प्रभावी कार्य करते हुए पार्टी हित में अनेकों कार्य किए और युवाओं को अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी में जोडऩे में अपना योगदान दिया। इसे देखते हुए पार्टी ने इन्हें खरसिया नगर मंडल अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार पार्टी के सभी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन कर रहे हैं और सदस्यता अभियान में अपनी महती जिम्मेदारी निभाई सबको साथ लेकर चलने वाले चौबीस घंटे भारतीय जनता पार्टी के उत्थान और पार्टी एवं सरकार की जनहितकारी योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाने में अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे है। आज इनके जन्मदिवस पर भाजपा कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ पार्षद विजय शर्मा, गिरधारी गबेल, राधे राठौर, दीपक अग्रवाल, ललित राठौर, साहिल शर्मा, विनोद सिदार, छोटू महंत सहित अन्य पार्षदों एवं पालिका उपाध्यक्ष अवध नारायण सोनी, जनपद उपाध्यक्ष डॉ हितेश गबेल, जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे, शशिभूषण राठौर, अशोक अग्रवाल मंडी रमेश राठौर, सतीश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, मनीष रावलानी, सौरभ अग्रवाल, लक्ष्मी राठौर, प्रशांत यादव, उमाशंकर शर्मा, संदेश शर्मा, शिवचरण महीस, किशोर शर्मा, योगेंद्र महाराज, योगेश कबुलपुरिया, कमलेश नायडू, नौसाद अली, एवं अन्य कार्यकर्ताओं मित्रों और शुभचिंतकों ने विजय शर्मा को गुलदस्ता भेंट करते हुए केक काटकर उनका जन्म दिवस मनाया और बधाई देते हुए स्वस्थ जीवन और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने शुभकामनाएं और आशीर्वाद के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Share This Article