अधर्म पर धर्म की विजय – प्रभु श्रीराम ने किया रावण का दहन

हजारों लोगों की भीड़ के बीच संपन्न हुआ खरसिया का ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव

Gupta Lochan
2 Min Read

खरसिया। आज़ादी के पूर्व से ही चले आ रहे खरसिया नगर के ऐतिहासिक विजयादशमी महापर्व विराट दशहरा मेला हजारों लोगों की उपस्थिति में भगवान श्रीराम की भक्ति आस्था और बुराई पर अच्छाई की जीत अधर्म पर सत्य की विजय भव्य आतिशबाजी एवं प्रभु श्रीराम के हाथों रावण के विशाल पुतले के दहन के साथ उमंग और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित हजारों लोगों को संबोधित करते हुए दशहरे की शुभ कामनाएं दी और राज परिवार के खरसिया नगर से ऐतिहासिक संबंधों के विषय में भी जानकारी दी और प्रभु श्री राम के प्रति हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम के परिवार द्वारा खरसिया में मंदिर निर्माण की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा कि विजयादशमी का पावन पर्व हमें यह शाश्वत संदेश देता है कि सत्य की सदैव विजय होती है। अधर्म कितना भी प्रबल क्यों न हो, धर्म का प्रकाश अंतत: अंधकार को पराजित करता है खरसिया के ऐतिहासिक टाउन हॉल मैदान में आयोजित भव्य दशहरा उत्सव में शामिल होकर श्रद्धालुजनों के साथ इस विजय पर्व का साक्षी बना और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाली सभी सामाजिक संस्थाओं, पुलिस प्रशासन, अनुविभागीय अधिकारी, सभी कोटवार भाई एवं क्षेत्र भर से पधारे अतिथियों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार।आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। संयोजक बजरंग अग्रवाल एलआर महेश साहू, संरक्षक। गोपाल शर्मा, गिरधर गुप्ता ने भी आयोजन समिति की सराहना करते हुए क्षेत्र वासियों की मंगल कामना की वही अध्यक्ष रूपेश सराफ ने आज के इस गौरवपूर्ण आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया अंत में समिति के सचिव उमाशंकर ने सभी सम्मानित अतिथियों सहयोगी संस्थाओं एवं विजयादशमी महोत्सव समिति के सभी सदस्यों का आभार जताकर धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सहयोगी सदस्यों पदाधिकारियों का हृदय से धन्यवाद दिया।

Share This Article