मैया विदा की रुत आई – भक्तों ने अश्रुपूर्ण नेत्रों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन

माँ दुर्गा के विभिन्न पांडालों में कन्या पूजन भोज और भंडारे के साथ नवरात्र का हुआ समापन

Gupta Lochan
1 Min Read

खरसिया। धार्मिक नगरी खरसिया की पुण्य धरा पर दो दर्जन से अधिक विशाल एवं भव्य पंडालों में विराजित माँ अंबे भवानी दुर्गा जी की प्रतिमाओं का आज भक्तगणों ने श्रद्धा भक्ति आस्था और नम आंखों के साथ विधि विधान से विसर्जन किया इसके पूर्व सभी पंडालों में कन्या पूजन और भोज का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओं का पूजन कर उन्हें विभिन्न उपहार भी प्रदान किए गए। विगत दस दिनों से खरसिया नगर की धन्य धरा मां दुर्गा अंबे भवानी मैया की भक्ति में सराबोर रही। प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक नवरात्र व विजयदशमी का त्योहार में मां भवानी शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। खरसिया नगर के संपूर्ण हिन्दू समुदाय के मां आदिशक्ति के जयकारे और शंखनाद के साथ पूरे आस्था और भक्तिमय वातावरण में मां दुर्गा की विदाई की गई। भक्तों ने आंसू भरी आंखों से मां को विदाई दी और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं पारंपरिक रूप से मां दुर्गे अंबे भवानी की पूजा की कन्या भोज के साथ अपने नवरात्र उपवास का उद्यापन किया।

Share This Article