खरसिया में भाजपाईयों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

मन की बात नई दृष्टि, नई ऊर्जा, जनसेवा का संकल्प मजबूत करने का देती है अवसर : कमल गर्ग

Gupta Lochan
3 Min Read

खरसिया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने जिला प्रभारी मन की बात शशिकांत राठौर के प्रतिष्ठान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरधर गुप्ता, छाया विधायक महेश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा की अगुवाई में पीएम मोदी के मन की बात के 126 वां प्रसारण कार्यक्रम का श्रवण किया गया। जिसमें राजेन्द्र पालू राठौर, विनोद अग्रवाल, बलदेव कुर्रे, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, पार्षद राधे राठौर, ललित राठौर, मनोज राठौर रमेश राठौर, गायत्री केशरवानी, सरिता सहिस, शंभू, लालू राठौर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया। मन की बात न केवल संवाद का माध्यम है, बल्कि यह राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने और विकसित भारत के संकल्प को दृढ़ करने का प्रेरणास्रोत है। हमारे राष्ट्र की सामाजिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता से जुड़े जन-जन की उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर आधारित मन की बात हर बार नई दृष्टि, नई ऊर्जा और जनसेवा का संकल्प मजबूत करने का अवसर देती है।
मन की बात हमें संस्कृति परंपरा राष्ट्रसेवा से अवगत कराकर नई प्रेरणा प्रदान देता है – महेश साहू
इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का संबोधन हमें संस्कृति परंपरा राष्ट्र सेवा के महत्व से अवगत कराता है मन की बात कार्यक्रम विद्यार्थियों युवाओं महिलाओं और प्रबुद्धजनों को सीधे प्रधानमंत्री से जोड़ते हुए एक नई प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य की जन हितकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाना और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना हमारा परम कर्तव्य है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा करते हुए ईमानदारी के साथ अपना कार्य कर रही है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी ने आज मन की बात में स्वदेशी अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि अगर हम ठान लें कि इस बार त्योहार सिर्फ स्वदेशी चीजों से ही मनाएंगे, तो देखिएगा, हमारे उत्सव की रौनक कई गुना बढ़ जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि ठान लीजिए, हमेशा के लिए जो देश में तैयार हुआ है, वही खरीदेंगे। जिसे देश के लोगों ने बनाया है, वही घर ले जाएंगे। जिसमें देश के किसी नागरिक की मेहनत है, उसी सामान का उपयोग करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी संकल्प पत्र भरकर जमा किया एवं हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी का संकल्प लिया।

Share This Article