पं. दीनदयाल जयंती पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने दी श्रद्धांजलि

Gupta Lochan
1 Min Read

पत्थलगांव। अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने पं. उपाध्याय जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पं. उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुँचाने का संकल्प लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन, ‘अंत्योदय’ आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि उपाध्याय जी के सिद्धांतों को व्यवहार में उतारते हुए समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद तबके तक सरकार की योजनाएँ पहुँचाएँ। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को नमन कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Share This Article