विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा मनाएगी खरसिया भाजपा

पीएम मोदी के जन्म दिवस से गांधी जयंती तक मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा

Gupta Lochan
3 Min Read

खरसिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी के जन्मदिन तक विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी खरसिया द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के लिए मण्डल कार्यशाला का आयोजन दिनांक 13 सितंबर को कार्यक्रम के प्रभारी राजेन्द्र राठौर पालु, श्रीमती बेबी ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और वृक्षारोपण पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को जनता से जुडऩे के निर्देश एवं सुझाव दिये। भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधर गुप्ता और छाया विधायक महेश साहू ने कार्यक्रम पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य जाँच शिविर, एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण से जुड़ी गतिविधियाँ सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभार्थियों का पंजीयन वृद्धजन, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों की विशेष सहायता पोषण आहार वितरण और रक्तदान शिविर, डिजिटल सेवाओं और ई-गवर्नेंस का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। बैठक में सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा करते हुए उसकी रूपरेखा बनाई गई और कार्यकर्ताओं की जवाबदारी तय की गई। मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा की शुरुआत स्वच्छता अभियान से की जाएगी।
सेवा पखवाड़ा से आम जनता तक पहुंचाएंगे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ-कमल गर्ग
नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए अन्त्योदय के मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच कर जन सेवा करना है। कमल गर्ग ने कार्यकर्ताओं को सेवा, संगठन और संकल्प के मंत्र पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सेवा पखवाड़े के दौरान स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जनजागरूकता अभियान भी इसका हिस्सा है।कार्यकर्ताओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और जनता से सीधा संवाद बढ़ाने के लिए नए सुझाव दिए। खरसिया में मंडल स्तर पर सेवा पखवाड़े को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक सौरभ अग्रवाल सह संयोजक साहिल शर्मा चिनु ऋतु राज भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल खरसिया है। कार्यक्रम में मण्डल के निवासरत समस्त वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, समस्त मोर्चा पदाधिकारी मण्डल के संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, एवं जिला मंत्री गायत्री केसरवानी, पालिका उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी, पार्षद विजय शर्मा, रवि सहीस, राधे श्याम राठौर, साहिल शर्मा, रतन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल मंडी, सतीश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, मनीष रावलानी, मनोज राठौर, लक्ष्मी राठौर, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच एवं सभी कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

Share This Article