बेकाबू होकर घर में घुसी कोयले से लदी ट्रक

Gupta Lochan
1 Min Read

जशपुरनगर। कोयले से लदी ट्रक बेकाबू हो कर घर में घुस गईं। दुर्घटना में कोई जन हानि नहीं हुई। लेकिन घर और उसमे रखा हुआ सामान क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना जिले बतौली, चराईडांड स्टेटहाईवे पर बगीचा थाना क्षेत्र के सरबकोम्बो गांव में हुई। पीडि़त कमल नायक ने बताया कि आज सुबह लगभग 6 बजे अचानक एक तेज आवाज सुनाई दिया। उसने बाहर निकल कर देखा तो एक ट्रक उसके घर के सामने के हिस्से में घुसा हुआ था। दुर्घटना के समय घर के अधिकांश सदस्य अंदर के कमरे में सो रहे थे। जिससे बड़ी दुर्घटना टल गईं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना ग्रस्त ट्रक अंबिकापुर से कोयला लेकर ओडिसा के राउरकेला जिले के आमगाँव जा रहा था। सरबकोम्बो के पास चालक को झपकी आ जाने से ट्रक अनियंत्रित हो कर सडक़ किनारे स्थित घर में घुस गईं। हादसे में ट्रक चालक घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए कुनकुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर बगीचा पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंच कर कारवाई में जुटी गई है।

Share This Article