ट्रक ने मवेशियों को कुचला, 4 की मौत, 3 घायल, पुलिस हिरासत में आरोपी चालक

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। बुधवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने सडक़ पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया। हादसे में 4 मवेशियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने ड्राइवर की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। दरअसल, ग्राम कोड़ातराई निवासी हरीशंकर साव ने पुलिस को बताया कि, सांई बीज भंडार के सामने हादसा हुआ। ग्रामीणों ने तुरंत ट्रक को रुकवाया, उस समय मवेशी उसके नीचे फंसे हुए थे। गुस्साए ग्रामीणों ने चालक की पिटाई कर दी और बाद में पुलिस को सौंप दिया।
घायल मवेशियों का इलाज
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मवेशियों क.ा प्राथमिक उपचार कराया। मृत मवेशियों को सडक़ से हटवाकर यातायात बहाल किया गया। डीएसपी सुशांत बनर्जी ने बताया कि, हादसे में 4 मवेशियों की मौत और 3 घायल हुए हैं। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

Share This Article