हर घर तिरंगा की तर्ज पर अब हर दुकान तिरंगा की पहल

रायगढ़ कैट इकाई ने शुरू किया अभियान

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। कैट रायगढ़ इकाई ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ष्हर दुकान तिरंगा, हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया। कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी ने बताया कि यह अभियान राष्ट्रीय गर्व और एकजुटता का प्रतीक है।
कैट के रायगढ़ इकाई के अध्यक्ष किशोर तलरेजा ने कहा कि कैट देश भर के सभी व्यापारिक संगठनों से विशेष अनुरोध करता है कि वे 15 अगस्त तक अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं और आम नागरिकों को भी इस अभियान से जुडऩे के लिए प्रेरित करें। रायगढ़ इकाई भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापारी वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेगी। यह अभियान पूरे प्रदेश मे चल रहा है।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स रायगढ़ इकाई के संरक्षक पवन बसंतानी रामनिवास मोड़ा , प्रदेश उपाध्यक्ष महेश जेठानी, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील अग्रवाल (वकील),महामंत्री रवि सुखेजा, कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश रोरा, उपाध्यक्ष संजय रतेरिया, मंत्री सत्यराम साहू युवा कैट के अध्यक्ष कमलेश मोटवानी, कार्यकारी अध्यक्ष नितेश शर्मा, महामंत्री अभिषेक गुप्ता, उपाध्यक्ष त्रिलोक आहूजा उपाध्यक्ष हितेश बत्रा, मंत्री प्रकाश मेहानी, मंत्री विजय खत्री एवं भरत बलेचा (कैट) सभी ने रायगढ़ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इन सबका योगदान भी रहा।

Share This Article