खरसिया में निकली ‘हर घर तिरंगा- घर-घर तिरंगा यात्रा’

Gupta Lochan
3 Min Read

खरसिया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के दिशा निर्देशनुसार स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष पार्टी के कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ ‘हर घर तिरंगा- तिरंगा यात्रा’ एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से देश भक्ति के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित करते हुए देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेते हुए कार्यक्रम किए जा रहे है। इसी कार्यक्रम के तहत खरसिया महका मंडल में श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर तलीकोट से सिद्धेश्वर हनुमान जी का आशीर्वाद लेने के पश्चात हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिकों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। मंडल के प्रभारी तिरंगा यात्रा जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश पटेल, श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल अध्यक्ष जिला रायगढ़, कमल गर्ग अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खरसिया, गिरधर गुप्ता पूर्व प्रदेश महामंत्री वरिष्ठ नेता, महेश साहू जी जिला मंत्री एवं छाया विधायक, बलदेव कुर्रे सदस्य जिला पंचायत रायगढ़, सनत नायक महामंत्री जिला ओबीसी मोर्चा रायगढ़, राजेन्द्र पालू राठौर पूर्व मंडल अध्यक्ष महका, विजय शर्मा जी नगर मंडल, अध्यक्ष छेदु राम राठिया जोबी मंडल अध्यक्ष, पवन पटेल चपले मंडल अध्यक्ष, डॉ हितेश गवेल महका मंडल अध्यक्ष, ओमप्रकाश राठौर मंडल महामंत्री, श्रीमति लक्ष्मी देवी साहू मंडल महामंत्री, रमेश राठौर मंडल संयोजक तिरंगा यात्रा, लालू राठौर, श्रीमती कुंती लता साहू सहसंयोजक तिरंगा यात्रा, मनोज राठौर पूर्व युवा मोर्चा महका मंडल की विशेष उपस्थिति रही सर्वप्रथम मंडल की बैठक हल्दी आयोजित की गई तत्पश्चात पश्चात मंडल स्तरीय तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता ने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान से जुडक़र गांव-गांव लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा झंडा लहराना चाहिए। छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को याद करते हुए आजादी का पर्व मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र प्रेम का प्रदर्शन करने और देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए निकाली गई है। मंडल के तिरंगा यात्रा प्रभारी जयप्रकाश पटेल ने कहा कि हर घर तिरंगा पहल, हर नागरिक के अंदर देशभक्ति की गहरी भावना जगाने और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को बेहतर ढंग से समझने का प्रयास करती है। संपूर्ण जिले में महका मंडल से ही सर्वप्रथम तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई है। संपूर्ण मंडल में भ्रमण पश्चात वापस सिद्धेश्वर श्री हनुमान मंदिर में यात्रा का समापन किया गया।

Share This Article